क्षेत्र के बिजली विभाग से जुडे ठेका मजदूर आज से करेगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले 32 मई को मकोली स्थित कृष्ण चेतना मंदिर में आयोजित बैठक में आउटसोर्सिंग में कार्यरत असंगठित बिजली मिस्त्रियों और मजदूरों ने बड़ा फैसला लेते हुए एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल और काम बंद आंदोलन का ऐलान किया गया।
आयोजित बैठक में उपस्थित मजदूरों ने साफ कहा कि वर्तमान मजदूरी दर बढ़ती महंगाई के मुकाबले बेहद कम है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मजदूरों का कहना है कि जब तक वेतन वृद्धि, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मांगों पर ठोस समझौता नहीं होता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। मजदूर नेताओं ने कहा कि ढोरी क्षेत्र में बिजली विभाग के अंतर्गत आउटसोर्सिंग ठेकेदारों के अधीन कार्य करने वाले मिस्त्री और मजदूर अब अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एक जून को मकोली मोड़ से पदयात्रा निकालते हुए बेरमो प्रखंड कार्यालय तक मार्च किया जाएगा। आंदोलन की सूचना बेरमो और चंद्रपुरा थाना को भी देने की बात कही गई।
बैठक में मुख्य रूप से खिरोधर कुमार सिंह, फागु महतो, बिनोद महतो, यदुनंदन महतो, कैलाश महतो, नारायण सिंह, नूनूचंद महतो, लव कुमार राम, बच्चन यादव, अरुण पांडेय, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद निजाम, प्रह्लाद महतो, नीलकंठ रविदास, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों मिस्त्री और मजदूर मौजूद रहे।
![]()














Leave a Reply