Advertisement

अपहरण के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, अपहृता बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चतरोचट्टी से युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार के जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपहृता किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज था।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का स्थानीय पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की नाबालिग युवती के अपहरण को लेकर अपहृता के परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि जरकुंडा रहिवासी नकुल कुमार महतो उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर चतरोचट्टी थाना में बीते 26 मई को कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चतरोचट्टी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संरक्षण में लिया गया और उसके बयान दर्ज किए गए।

कांड के नामजद अभियुक्त काढ्मा रहिवासी नकुल कुमार महतो (28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर के अनुसार नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाता है।

इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन कर कार्रवाई तेज की गई। छापामारी दल में शामिल कर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप रंजन बाखला, हवलदार गंगा राम बानरा, आरक्षी अजय मेहता, आरक्षी पारस कुमार वर्मा, आरक्षी किशोर कुमार महतो, पुलिस चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *