Advertisement

एनएमएमएसएस परीक्षा में मिडिल स्कूल मुरहुलसुदी के छात्रों ने लहराया परचम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा में बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मिडिल स्कूल मुरहुलसुदी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है।

सफल विद्यार्थियों में महादेव कुमार महतो (रैंक-6), प्रमोद कुमार महतो (रैंक-10) एवं पायल कुमारी (रैंक-19) शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के शिक्षकों ने 31 मई को बताया कि छात्रों की मेहनत, नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम देखने को मिला है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *