रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा में विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
ज्ञात हो कि सफल विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति सहयोग राशि के रूप में प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा मिलेगी।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो ने सफल विद्यार्थियों को साधुवाद देते हुए 31 मई को कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय के शिक्षक सुबोध महतो, अरुण विजय एक्का, वेद प्रकाश, सच्चिदानंद पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद, देवधारी महतो, कपिलेश्वर महतो, लालकिशोर महतो, लक्ष्मण महतो, रथू महतो, सरिता देवी, लिपिक कुनाल कुमार महतो तथा आइसीटी इंस्ट्रक्टर कुमारी तपोसी महतो ने सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे एनएमएमएसएस परीक्षा में सफल छात्रों में राज कुमार महतो एवं अनुपा देवी के पुत्र अखिल कुमार महतो, अखिलेश्वर महतो तथा सुनीता देवी की पुत्री सिद्धि कुमारी, शत्रुधन महतो एवं सरुबाला देवी के पुत्र अमित कुमार महतो, प्रकाश महतो एवं कुंती देवी की पुत्री रुबी कुमारी, शक्तिपद महतो एवं सुमित्रा देवी के पुत्र सुसेन कुमार महतो शामिल है।
![]()














Leave a Reply