Advertisement

कसमार में 2 जून को सजेगा उत्सव सह बागवानी मेला में आम का बाजार

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों का होगा प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ​कसमार प्रखंड क्षेत्र में बिरसा हरित ग्राम योजना को और अधिक लोकप्रिय बनाने तथा इसके तहत उत्पादित फलों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 2 जून को एक दिवसीय आम उत्सव-सह बागवानी मेला का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य मेला प्रखंड के फार्मटांड में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

​आम उत्सव-सह बागवानी मेला को लेकर कसमार प्रखंड प्रशासन पूरी तरह रेस हो गया है। इस संबंध में प्रखंड के सभी मुखिया और पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

​व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश मेले की सफलता और ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। निर्देश के अनुसार, प्रत्येक गांव और स्थानीय हाट-बाजारों में फ्लेक्स (फ्लेक्स बोर्ड) तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को मेले के आयोजन और समय के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

प्रखंड ​प्रशासन के अनुसार बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका क्रियान्वयन कसमार प्रखंड में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए फलदार वृक्षारोपण के अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इस मेले का उद्देश्य ​बागवानी से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित स्थानीय फलों (विशेषकर आम) को एक बड़ा बाजार मंच प्रदान करना।

​व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनों और किसानों के बीच इस योजना को और अधिक लोकप्रिय बनाना इसका उद्देश्य है। खासकर ​अन्य ग्रामीणों को भी बागवानी और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना है। मेले को लेकर प्रखंड की सभी पंचायतों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अपने उत्कृष्ट उत्पादों के साथ इस मेले का हिस्सा बन सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *