Advertisement

हाड़ी जाति विकास मंच ने 156 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

सम्मान समारोह में बीसीसीएल निदेशक मुरली कृष्ण रैमया रहे उपस्थित

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद द्वारा 31 मई को बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल कोयला नगर सरायढेला में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 156 होनहार छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान की असली कुंजी है। कहा कि हाड़ी समाज के बच्चे जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, वह सराहनीय है। हम समाज के हर अच्छे प्रयास में साथ खड़े हैं।

समारोह की अध्यक्षता हाड़ी जाति विकास मंच धनबाद जिलाध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में हाड़ी जाति विकास मंच झारखंड के अनुप लाल हाड़ी, प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी, प्रदेश महिला अध्यक्षा आशा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी कुमार हाड़ी, प्रदेश संगठन सचिव कालो हाड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मन्नू प्रसाद हाड़ी, खरनी पंचायत के मुखिया मनोज हाड़ी, बोकारो जिलाध्यक्ष विजय हाड़ी मुख्य रूप से शामिल रहे।

जानकारी देते जिलाध्यक्ष डब्लू हाड़ी ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज में शिक्षा का माहौल बनाना है। कहा कि जब बच्चे सम्मानित होते हैं तो पूरे मोहल्ले में पढ़ाई का माहौल बनता है। आगे भी हमारा मंच गरीब बच्चों को किताब, कोचिंग और छात्रवृत्ति के लिए मदद करता रहेगा। जिला सचिव बच्चन हाड़ी ने अतिथियों, अभिभावकों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चे सम्मानित किए गये हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल यह संख्या 200 पार करे। कार्यक्रम के संयोजक सह जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष हाड़ी में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

समारोह में प्रदेश सलाहकार संजय कुमार हरि, प्रदेश युवा सचिव प्रकाश हाड़ी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष भोला हाड़ी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष राजेश हाड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप हरि, प्रकाश हाड़ी, संजय हरि, बब्लू हाड़ी, कार्यालय सचिव दिनदयाल हाड़ी, उप कोषाध्यक्ष सोनू हरि, सह सचिव लखन हाड़ी, राहुल हाड़ी, मोहन हाड़ी, विनोद हाड़ी,अजय हरि, अनील हाड़ी, प्रभाकर हरि, बैजनाथ हाड़ी, रामचंद्र हाड़ी, जितेंद्र हरि, प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा आशा देवी के आलावें सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रमुख व गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *