Advertisement

नियोजन मामले में चांपी लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी का दावा सही-चंदन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी स्लरी में कार्यरत 150 ठेका मजदूर चांपी लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी के तहत कार्यरत थे। उनकी नियोजन की दावेदारी सही है।

उक्त बातें सोसाइटी के सचिव चंदन सिंह गौतम ने कही। तेनुघाट स्थित अतिथि भवन परिसर में 31 मई को आयोजित प्रेस वार्ता में चांपी लेबर कोऑपरेटिव सोसाइटी के सचिव ने कहा कि बीते दिनों कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अवॉर्डी मजदूरों के नाम पर किए गए आंदोलन में उनके समिति का कोई मजदूर शामिल नहीं था, केवल सीसीएल प्रबंधन को बरगलाने के प्रयास से इस तरह का आंदोलन किया जा रहा है। जबकि तेनुघाट न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार चांपी लेबर कोऑपरेटिव सोसाइटी के मजदूरों को ही नियोजन का अधिकार उचित माना गया है। इसी आधार पर ट्रिब्यूनल के सहमति के अधिकार को सत्य पाया है। जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 150 मजदूरों के हक में अवार्ड दिया था।

उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि सीसीएल प्रबंधन की टाल मटोल नीति का खामियाजा अवॉर्डी मजदूरों को भुगतना पर रहा है। जिसके कारण अब तक उन्हें नियोजन नहीं दिया गया है। जबकि 150 मजदूरों में 142 मजदूरों का सत्यापन हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब तक वे सोसाइटी के अवॉर्डी मजदूरों को नियोजन नहीं दिला देते हैं तब तक ना तो स्वयं और ना ही सीसीएल प्रबंधन को चैन से बैठने देंगे।

मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप मुर्मू, कोषाध्यक्ष छोटेलाल रजक, वासुदेव सोरेन, भुवनेश्वर यादव, उमाशंकर सोरेन, अनिल राम, ममता देवी, महेश महतो, जागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *