Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनपुर रेल मंडल का जल संरक्षण अभियान

जल संरक्षण अभियान में जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर विशेष जोर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा 31 मई को जल संरक्षण एवं जल स्रोत पुनर्जीवन अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया और आम जन को जल संसाधनों के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, रेल मंडल के विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्थापित जल पुनर्चक्रण प्रणालियों, जिनमें एसीडब्ल्यूपी (ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट) सिस्टम भी शामिल है, का निरीक्षण कर उनके प्रभावी एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया गया।
इसके अलावा जल स्रोतों की सफाई एवं पुनर्जीवन के लिए भी विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जल निकायों की स्वच्छता, संरक्षण तथा उनके सतत उपयोग पर विशेष बल दिया गया। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को सुदृढ़ करना, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

सोनपुर रेल मंडल की यह पहल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में लागू की गई, जिससे जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। सोनपुर रेल मंडल ने सभी आम व् खास से अपील की है कि वे जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा जल बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *