Advertisement

नवनिर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष, महासचिव व चुनाव प्रभारी ने प्रमाण पत्र सौंपा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता लिपिक संघ के नवनिर्वाचित सदस्य को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, अधिवक्ता डी एन तिवारी एवं चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा द्वारा 27 फरवरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बताते चले कि बीते 20 फरवरी को अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव हुआ था। उसके बाद 27 फ़रवरी को सभी नवनिर्वाचित सदस्य को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने शपथ दिलाया कि वे अपने कार्यों का निर्वाहन सच्ची एवं निष्ठापूर्वक करेंगे। वहीं अधिवक्ता संघ के महासचिव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अधिवक्ता लिपिक संघ अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, सचिव जलेश्वर रविदास, सहायक सचिव अधीर चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष इरफान अंसारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बैकुंठ प्रजापति ने शपथ ग्रहण किया और प्रमाण पत्र लिया। इस अवसर पर संघ के विनय कुमार, बारीक हुसैन, अजय अंबष्ट, लाला यादव, अशोक बरनवाल, बहादुर नायक, विजय प्रसाद, मदन नायक, रामप्रसाद सिंह, मंजूर आलम, लालू यादव सहित संघ के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *