भोलू पासवान ने अविनाश कुमार को 2969 मतो के अंतर से दी मात
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत बीते 23 फरवरी को संपन्न चुनाव के बाद 27 फरवरी को बोकारो जिला के हद में चास स्थित कृषि बाजार उत्पादन समिति परिसर में मतगणना कार्य संपन्न हो गया। इस क्रम में यहां चास नगर निगम तथा फुसरो नगर परिषद का मतगणना किया गया।
जानकारी के अनुसार चास नगर निगम (वर्ग ‘ख’) के महापौर पद हेतु मतगणना कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पांच चक्रों में देर रात संपन्न कराया गया। मतगणना परिणाम के अनुसार पुनः भोलू पासवान ने विजय पताका फहराया। भोलू पासवान को कुल 17,796 विधिमान्य मत प्राप्त हुए, जो सभी अभ्यर्थियों में सर्वाधिक है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा समर्थित अविनाश कुमार को 2969 मतो के अंतर से शिकस्त दी। अविनाश को कुल 14827 वैध मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भोलू चास नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचित घोषित किए गये।
संपन्न चुनाव में चास नगर निगम के कुल 82,311 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77053 मत वैध तथा 5258 मत अवैध घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार चास नगर निगम के लिए अभ्यर्थियों को प्राप्त कुल मतो के अनुसार सर्वाधिक मत भोलू पासवान ने प्राप्त किया। उन्हें कुल 17796 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी अविनाश कुमार को 14827 मत मिला। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर रहे, जिन्हें कुल 10320 मत मिला।
इसी प्रकार चौथे स्थान पर 5739 मत के साथ राजकुमार, पांचवे स्थान पर 4868 मत के साथ विनोद कुमार रहे। अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त कुल मत में अनिल कुमार वर्मा को 472, अभय सिंह को 333, अमर कुमार चौरसिया को 786, अरबिंद कुमार को 432, अरविंद कुमार राय को 1038, उमेश ठाकुर को 2912, एहसानउल्लाह शाह को 191, गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु को 1203, गोपाल मुरारका को 2887, जयवीर सिंह को 645, जवाहर प्रसाद को 338, निधि कुमारी को 494, निमाई महतो को 2329, परिन्दा सिंह को 3239, पंकज कुमार राय को 256, प्रदीप वर्मन को 276, मो. फैजउद्दीन अंसारी को 113, मो. रफीक अंसारी को 611, राज किशोर गोप को 1179, डॉ राज कुमार को 266, रीतुरानी सिंह को 446, विकास कुमार पांडेय को 958, विनोद मंडल को 111, साधु शरण गोप को 542, सावित्री देवी को 1013 तथा मोहम्मद सुल्तान को 433 मतदाताओं का समर्थन मिला।
बताया जाता है कि चास नगर निगम के लिए मतगणना कार्य प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम चक्र में संपन्न कराया गया। प्रत्येक चक्र के बाद मतों का संकलन कर पारदर्शी तरीके से अभ्यर्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया।
![]()













Leave a Reply