विधानसभाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के साथ मंत्री व् विधायकों ने खेली फूलों की होली
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा के लिए 27 फरवरी का दिन खास रहा। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री गणों तथा विधायक गणों ने फूलों की होली खेली और एक -दूसरे को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द -सदभाव का पर्व है। इस त्योहार को हम सभी उमंग और उत्साह के साथ मनाएं। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply