Advertisement

किरीबुरु पुलिस ने किया फरार वारंटी नसीब उर्फ टेढ़ूं को गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 31/20 के तहत फरार चल रहे वारंटी सह मेघाहातुबुरु रहिवासी सेलकर्मी नसीब उर्फ टेढ़ूं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 341, 323 एवं 504 के तहत मामला दर्ज है। संबंधित कांड का जीआर नंबर 32/20 बताया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी, पिता एसके अलाउद्दीन, मेघाहातुबुरू, थाना किरीबुरू, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का रहिवासी है। न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद वह लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर किरीबुरू थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए 26 फरवरी को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *