सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंड़ी प्रखंड के बड़ाजामदा बाजार में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बड़ाजामदा की मुखिया पार्वती देवगम ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर मुखिया ने कहा कि आयुष पद्धति ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। मेले के दौरान आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक दवाएं मरीजों के बीच निःशुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही रहिवासियों को योगाभ्यास के महत्व, दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य नियमों तथा विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग और लाभ की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और आयुष पद्धति के उपचार से कई सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों में लाभ मिलता है। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले में कुल 214 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर एवं शुगर की नि:शुल्क जांच की गई, जिससे उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिल सकी।

कार्यक्रम में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ टिम्मा रानी हेम्ब्रम, डॉ निशा सुम्बरूई, डॉ राधिका कुमारी सहित सहियाओं में नंदिनी बेहरा, निर्मला देवी, मंजू देवी एवं सुबासी राऊत उपस्थित रहीं। मेले को लेकर स्थानीय रहिवासियों में उत्साह देखा गया।
![]()













Leave a Reply