Advertisement

 वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को विभाग ने तोड़ा

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। चास निगम क्षेत्र के हद में कमलडीह में वन विभाग की टीम वन प्रमंडल पदाधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में बीते 28 सितंबर को वन विभाग के प्लॉटों पर किए गए अवैध चाहर दिवारी को गिराया दिया गया। साथ में जो सामान थे उसे अधिकारियों ने जप्त करते हुए विभागीय कार्रवाई की। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारी ललन सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण में किसी का नाम नहीं आने से अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग पदाधिकारी सिंह ने बताया कि कमलडीह में वन विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य की जानकारी होने पर छापेमारी की गई। जिसमें चारदीवारी के साथ एक मकान ही बना पाया गया। उसे भी विभाग के द्वारा तोड़ा गया। इस मौके पर वन विभाग के राजेंद्र कुमार, शशिकांत, हेमंत मेहता सहित अन्य जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *