सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। इन दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में टाटा स्टील नोवामुंडी टीएमएच चिकित्सालय में डॉक्टर घनश्याम बिहारी बतौर ईएनटी स्पेशलिस्ट द्वारा बेहतर से बेहतर चिकित्सा क्षेत्र के मरीजों को प्रदान की जा रही है।
अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ घनश्याम बिहारी ने 26 फरवरी को एक भेंट में बताया कि विगत 15 वर्षों से चिकित्सा करते आ रहे हैं। गत छह वर्षो से टाटा स्टील कंपनी में बतौर ईएनटी स्पेशलिस्ट चिकित्सक के रूप में कार्यरत है।उन्होंने अबतक लगभग सौ से अधिक मरीजों का ऑपरेशन कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से उन्हे राहत पहुंचाई है। बताया कि उन्होंने कोलकाता नेशनल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। तत्पश्चात पीजी डिप्लोमा ईएनटी विभाग से कर निरंतर क्षेत्र के रहिवासियों की सेवा कर रहे हैं।
डॉक्टर घनश्याम के अनुसार ईएनटी डॉक्टर, जिन्हें ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट भी कहते हैं, कान, नाक और गला से जुड़ी समस्याओं के विशेषज्ञ होते हैं, जो सिर और गर्दन के प्रमुख अंगों के रोगों, चोटों और विकारों का निदान और उपचार करते हैं। जिनमें दवा और सर्जरी दोनों शामिल होती हैं। सुनने की समस्याओं, एलर्जी, साइनस, चक्कर आना, निगलने और बोलने में कठिनाई और सिर व गर्दन के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज ईएनटी विभाग द्वारा की जाती हैं। डॉ घनश्याम के अनुसार ईएनटी एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ होते हैं, जो कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों का इलाज करते हैं। वे सिर और गर्दन की सर्जरी भी कर सकते हैं, जिनमें कान, मुंह, गला, नाक, गर्दन और चेहरे की सर्जरी शामिल है।
![]()













Leave a Reply