Advertisement

बोकारो में दिवंगत पत्रकार सुनील श्रीवास्तव को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के पत्रकारों ने अपने दिवंगत साथी पत्रकार सुनील श्रीवास्तव के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 26 फरवरी को सर्किट हाउस बोकारो में एक शोक सभा का आयोजन किया।

आयोजित शोक सभा में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य जनों ने भाग लेकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर की गई। उपस्थित जनों ने कहा कि दिवंगत सुनील श्रीवास्तव एक निर्भीक, ईमानदार और समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने संबोधन में कहा कि दिवंगत श्रीवास्तव का व्यक्तित्व सरल और मिलनसार था। वे युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत थे और हमेशा मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहते थे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *