Advertisement

हाईवा की चपेट में आने से बाल-बाल बचे माइनिंग इंजीनियरिंग के दो छात्र

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जाको रखें साइयां, मार सके ना कोय वाली कहावत बिल्कुल चरितार्थ साबित हुआ है। जी हां, बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो गांव के निकट 26 फरवरी को राष्ट्रीय उच्चमार्ग 23 पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बाल बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के रधुनाथपुर आरटीपीएस से हाइवा वाहन में फ्लाई ऐश लोड कर पेटरवार के अडारी में चल रहे एक्सप्रेस-वे सड़क निर्माण के लिए जा रहा था। इस दौरान हाइवा टर्निंग लेने के दौरान बाइक सवार दो युवक 21 वर्षीय प्रखर कुमार सिंह एवं 22 वर्षीय रविकुमार राज को बाइक सहित अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार पुलिस मौक़े पर पहुंचकर चालक एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल दोनों युवक बीआईटी सिंदरी (धनबाद) में माइनिग इंजीनियरिंग के छात्र है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *