Advertisement

मतगणना केंद्र पर कर्मियों का अंतिम रेंडमाइजेशन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संपन्न नगर निकाय चुनाव के बाद बोकारो जिला के हद में कृषि उत्पादन बाजार समिति चास स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना कार्य की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतगणना कर्मियों का अंतिम रेंडमाइजेशन 26 फरवरी की देर संध्या को किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सामान्य प्रेक्षक चास श्याम नारायण राम तथा सामान्य प्रेक्षक फुसरो मो. सादात अनवर, डीआइओ धनंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कृषि उत्पादन बाजार समिति चास स्थित मतगणना केंद्र पर प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

बताया जाता है कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मतगणना कर्मियों की तैनाती को कंप्यूटर आधारित प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से निर्धारित किया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा मतगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा सभी कर्मियों को निष्पक्षता, गोपनीयता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इसे लेकर बोकारो जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *