Advertisement

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दिघवारा रेलवे स्टेशन पर तीव्र गति से विकास

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के दिघवारा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत संरचना के व्यापक उन्नयन का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

जानकारी के अनुसार दिघवारा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज में रैम्प की व्यवस्था की गई है। पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।स्टेशन परिसर का समग्र सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जा रहा है।

बताया जाता है कि स्टेशन को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं दिव्यांगजन-अनुकूल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न स्वीकृत कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत इस कार्य के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो पर स्थित मौजूदा फुट ओवर ब्रिज में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए रैम्प का निर्माण किया गया है। यह कार्य पूर्ण कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है।

इस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त हो चुकी है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत लगभग ₹5.41 करोड़ की लागत से स्टेशन के मुख्य भवन के अग्रभाग का सौंदर्यीकरण
सर्कुलेटिंग एरिया का सुधार एवं विस्तार, प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो का सरफेसिंग कार्य, आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था, कला एवं संस्कृति आधारित सजावटी कार्य
दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय सुविधाओं का विकास, पार्किंग क्षेत्र का विकास आदि कार्य किए गए।इन कार्यों के पूर्ण होने से स्टेशन का स्वरूप आकर्षक एवं यात्री-अनुकूल बन गया है।

नए 6.0 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग ₹5.04 करोड़ की लागत से दिघवाड़ा के प्लेटफॉर्म संख्या एवं एवं दो को जोड़ने के लिए 6.0 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव है। इस कार्य के अंतर्गत लगभग 40 मीटर लंबाई का मुख्य ब्रिज (रूफिंग सहित) दो सीढ़ीदार लैंडिंग भाग (प्रत्येक लगभग 18 मीटर लंबाई) इस नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से दिघवारा स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवा, सुगम आवागमन तथा आकर्षक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया जा रहा है। इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *