Advertisement

बिमला फ़ाउंडेशन ने मृतक के घर जाकर आश्रितो को दिये खाद्य सामाग्री

एस.पी.सक्सेना/बोकारो (Bokaro)। बिमला फ़ाउंडेशन के संस्थापक राज कुमार मंडल द्वारा बीते दिनों गोमियां प्रखंड में नई कमिटी का गठन किया गया। कमेटी ने अपनी गतिविधि का विस्तार करते हुए सेवा कार्य करना आरंभ कर दिया।
नई कमेटी के पदाधिकारियों ने 29 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के गंझूडीह गैरमजरुआ बस्ती पहुंचकर दिवंगत नकुल राम के शोकाकूल परिवार से मिलकर संतावना दिया और परिवार को एक बैग चावल, दस किलो दाल, दस किलो आंटा तथा अन्य खाद्य सामाग्री दी। मौके पर पिड़ीत परिवार के पुत्र अमीत राम ने संस्था को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विमला फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार मंडल के आलावा कमिटी के सचिव राजकुमार नायक, उपाध्यक्ष बासुदेव राम, कोषाध्यक्ष हरी प्रजापति, सदस्य रघुनाथ प्रजापति, बेबी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *