Advertisement

सार्वजनिक चौक के निकटतस्थ नाला जाम रहने से आवागमन में परेशानी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उतरी पंचायत यूं तो कई मुहल्ले में किचड़ नुमा गंदे पानी के बहते रहने से आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ही है। पर यहां के सार्वजनिक मंडपवारी चौक के पूर्वी क्षोर स्थित एक सार्वनिक नाले के हमेशा जाम रहने से उक्त मुहल्ले से होकर अन्य स्थल तक जाने आने में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मालूम हो कि, उक्त नाले के निकट एक होटल भी संचालित है।बताते हैं कि, अंगवाली के सार्वजनिक चौक पर बसे कुछ इने गिने परिवार की ओर से घर की कूड़ा-करकट नाले के मुहाने पर डाल दिया जाता है, जिसको देख होटल संचालक एवं अन्य ठेले वालों द्वारा भी ग्लास, प्लेट आदि वहीं गिरा दिया जाता है। जिससे उक्त नाला पूरी तरह जाम हो जाता है। साथ हीं आवागमन बाधित होती है।

बताया जाता है कि पंचायत की ओर से तथा सार्वजनिक पूजा कमिटी की ओर से उक्त नाला की कई बार सफाई भी की गयी। स्थानीय रहिवासियों को चेतावनी दी गई, पर रहिवासी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते। इसके अलावा सड़क टोला में गंदे पानी का बहाव बंद करने को मुखिया द्वारा ऐसे परिवारों को कहने पर कोई असर नहीं दिखता। स्थानीय दर्जनों ग्रामीणों व समाजसेवियों ने 24 फरवरी को जगत प्रहरी को बताया कि यहां के कुछ तथाकथित ऐसे हैं, जिन्हें स्वच्छता के बारे में तनिक ज्ञान नहीं। अब पंचायत और पूजा समिति को प्रशासनिक सहयोग लिए जाने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *