एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा क्षेत्र के सैकड़ो मजदूर जो अवकाश प्राप्त हुए हैं, पिछले चार-पांच वर्षों से प्रबंधन के ढुलमूल रवैये के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। जिससे उनमें प्रबंधन के प्रति आक्रोश है।
उक्त बातें इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने 22 फरवरी को कही। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह क्षेत्रीय प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवकाश प्राप्त श्रमिकों को रिवाइज पेंशन का भुगतान, पावना छुट्टी पैसे का भुगतान, सीपीआरएमएस के तहत चिकित्सा सुविधा का लाभ से वंचित है। वही आज भी वर्तमान में कार्यरत वैसे मजदूर जिन्हें पे प्रोडक्शन का लाभ मिलना था, उनका एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है।
क्षेत्र के सैकड़ो की तादाद में अवकाश प्राप्त कर्मचारी जो पेंशन के हकदार नहीं हुए और जिनके पेंशन के मध्य में पैसा काटा गया। उनका काटा गया पैसा आज तक वापस नहीं किया जाना प्रबंधन के व्यवस्था के ऊपर सवालिया निशान लगाता है। उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा बार-बार प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी श्रमिको को न्याय नहीं मिल पाया है। इस संदर्भ में परियोजना स्तर से मुख्यालय स्तर तक मामले को संज्ञान में लाया गया, लेकिन संतोषजनक परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है।
इस संदर्भ में जल्द ही सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन के समक्ष रखते हुए निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का मांग की जायेगी। कहा कि समय सीमा के अंदर उपरोक्त का निपटारा संभव नहीं हो पाया तो क्षेत्रीय स्तर पर जोरदार आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि लंबे अंतराल से मामला लंबित पड़ा है। प्रबंधन का रवैया हमेशा टालमटोल का देखने को मिल रहा है, जिससे मजदूरों में खासा आक्रोश है। प्रबंधन की उपेक्षा को लेकर मजदूरों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगठन आंदोलन को विवश होगा।
![]()













Leave a Reply