Advertisement

सबलपुर दियारा में श्रद्धाभाव से मनी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137वीं जयंती

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर दियारा बभन टोली के शांति धाम स्थित शिव शक्ति गोरखाई नाथ मंदिर परिसर में 22 फरवरी को राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किसान नेता, स्वतंत्रता सेनानी व संन्यासी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गयी।

जयंती समारोह की अध्यक्षता जेपी सेनानी धर्मनाथ शर्मा ने तथा संचालन भाजपा नेता अविनाश शर्मा ने किया। समारोह में उपस्थित गणमान्य जनों ने स्वामी सहजानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शीतलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया व् वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसानों को संगठित कर सामाजिक न्याय की नींव मजबूत की और उनका जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों में ध्रुव देव शर्मा, सीपीआई के पूर्व अंचल सचिव कॉमरेड ब्रज किशोर शर्मा, एलपीवाई उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक माधव राय, विजय कुमार शर्मा, महेश्वर शर्मा, सोनपुर भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, मनीष कुमार, अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह तथा सबलपुर मध्यवर्ती के सरपंच दिलीप कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित तमाम वक्ताओं ने स्वामीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके किसान आंदोलन, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्रीय योगदान को स्मरण किया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने किसानों की समस्याओं के समाधान एवं स्वामीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *