ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में न्यू बस स्टैंड तेनुघाट के समीप शनि महराज का मंदिर निर्माण कार्य कई महीनों से चल रहा है। यहां प्रत्येक शनिवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। वहीं इस निर्माण कार्य में तेनुघाट के स्थानिय रहिवासियों के अलावा मुख्य रूप से लखन वर्मा का काफी योगदान है।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक शनिवार को तेनुघाट और उसके आसपास के रहिवासियों द्वारा पूजा के दौरान खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। भोग के समय अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समित सदस्य अजीत कुमार पांडेय, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, लाल बहादुर शर्मा, सीता राम मूर्मू, लखन वर्मा सहित तेनुघाट के रहिवासी मौजूद रहते है।
तेनुघाट और आसपास के रहिवासी लखन वर्मा के इस पुनीत काम के लिए उन्हें साधुवाद दी हैं और भगवान के प्रति उनकी आस्था को सराहा जा रहा है। इस संबंध में मंदिर के संस्थापक लखन वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की आम श्रद्धालुओं के लिए यह मंदिर का निर्माण करवाना है। कहा कि यहां पहले नशा करने वालों का अड्डा बना था। इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि शनि भगवान ने उन्हें स्थापना करने का प्रेरणा दिया। अब आसपास के रहिवासी शनिवार के दिन स्वयं आते हैं और शनि भगवान का पूजा अर्चना में भाग लेते हैं। धीरे-धीरे स्वयं ही रहिवासियों द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply