Advertisement

मजदूरों की बस्तियों में सीटू ने चलाया सदस्यता अभियान

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों की बस्तियों में सीटू द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। सीटू यूनियन की सोंच बोकारो जिला के विभिन्न ग्रामीण हलकों में सदस्यता अभियान चलाना है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत में 22 फरवरी को केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले निर्माण मजदूर की बस्तियों में जाकर कामगार यूनियन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उपस्थित यूनियन के बोकारो जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा कि निर्माण मजदूर जो असंगठित क्षेत्र के सबसे शोषित तबके में गिने जाते हैं। राज्य के अंदर निर्माण मजदूर का शोषण लगातार जारी है।

न्यूनतम मजदूरी से लेकर मजदूरी की गारंटी तक के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। कहा कि झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन की झारखंड राज्य कमेटी ने यह तय किया है कि निर्माण मजदूर को संगठित करने के लिए उनके गांव में बस्तियां तक हम जाएंगे। इस क्रम में आज गोमिया अंचल के तुलबुल पंचायत के सुदूर गांव में यूनियन की बैठक हो रही है। उपस्थित तमाम निर्माण मजदूर सीटू के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसी तरह पूरे जिला के विभिन्न गांव में जहां निर्माण मजदूर निवास करते हैं, हमारी यूनियन सदस्यता अभियान चलाएगी।

बैठक में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बोकारो जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, बोकारो जिला कमेटी सदस्य फूलचंद हेंब्रम समेत करण मुंडा, संजय हेंब्रम, उमेश हेंब्रम, लालचंद हेंब्रम, करमचंद हेंब्रम, ढेना मांझी, देवन मांझी, संजय हेंब्रम, चेतलाल हेंब्रम, महेश हेंब्रम, बिनोद सोरेन, रामनाथ मांझी व् दर्जनों निर्माण मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *