प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव लेने परिजन 21 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला के हद में डुमरी प्रखंड के दूधपनिया रहिवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का पार्थिव शरीर साढ़े तीन माह बाद सऊदी अरब से बीते 14 फरवरी को रांची पहुंचा था। ज्ञात हो कि बीते वर्ष 23 अक्टूबर को सऊदी अरब में पुलिस की गोली लगने से विजय की मौत हो गई थी। सऊदी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के दौरान वह चपेट में आ गये थे।
इसके बाद बीते 14 फरवरी की देर शाम विजय का शव रांची पहुंचा था। रिम्स के शवगृह में उनका शव रखा गया था। बताया जाता है कि पहले तो विजय के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। बाद में प्रशासनिक महकमे तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए।
![]()













Leave a Reply