रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला के हद में चास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन चास वन का 20 फरवरी को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उपायुक्त झा ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया तथा विद्यालय में उपस्थिति एवं पठन-पाठन की स्थिति की समीक्षा की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, नियमित उपस्थिति बनाए रखने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर मजबूत शैक्षणिक आधार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
![]()













Leave a Reply