Advertisement

दो प्रेमियों की आदिवासी रीति-रिवाज से कराई गई विवाह

नावाडीह के सरना स्थल पर पहली बार सम्पन्न हुई विवाह की रस्म

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नावाडीह टोला डुमरियाटांड़ स्थित सरना स्थल पर 20 फरवरी को पहली बार दो प्रेमियों की विवाह रचाई गई।

जानकारी के अनुसार उक्त सरना स्थल पर देर शाम को ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित हुए। प्रेमी युवक बिनोद मुर्मू, पिता स्व० सुंदर मुर्मू (डुमरियाटांड़) प्रेमिका सीमा हांसदा, पिता जीतराम हांसदा टोला कुकुरतोपा (गोपालपुर) विवाह बंधन में बंध गये।

बता दें कि, आदिवासी रीति-रिवाज से यहां पहली बार दो प्रेमियों की शादी रचाई गई। बताया गया कि अब सरना स्थल पर विवाह रचाने की प्रथा शुरू हो गई तो जारी रहेगी। दोनों ओर से मांझी हाड़म मंसुराम मुर्मू, अजय मुर्मू, नाया पुजारी धनेश्वर सिंह, पत्नी बेलिया देवी, कूड़ाम नायके फिरोज टुडू, गोपाल करमाली, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, मदन किस्कू, बड़कू मांझी, महावीर सोरेन, लड़की पक्ष के दुबराज मांझी, दुर्जन मांझी, बोका मांझी, सोहन, किसका मांझी आदि शामिल थे।

विवाह उपरांत सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन ने बताया कि अब इच्छुक परिवार अपने पुत्र, पुत्रियों की विवाह घर व मंदिर में रचाने में सक्षम न हों तो इस सरना स्थल पर विवाह रचा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *