Advertisement

प्लांट के अन्दर एसबीआई द्वारा एटीएम का उद्घाटन व् अनाथ आश्रम को दो कंप्यूटर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बोकारो थर्मल शाखा में समारोह आयोजित कर प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मिलने वाली दो लाख रुपए का बीमा राशि स्थानीय रहिवासी स्व. रंजू सिंह के परिजन को दिया गया। इसके अलावे सीएसआर के तहत गोमिया स्थित माहेर आश्रम के असहाय बच्चों एवं महिलाओं के पढ़ाई के लिए दो कंप्यूटर प्रदान किया गया। साथ ही डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के अंदर स्टेट बैंक का एटीएम का भी 20 फरवरी को शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार प्लांट में एटीएम का विधिवत उद्घाटन डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसबीआई धनबाद के उप महाप्रबंधक प्रशासन विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक बोकारो अभिषेक कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबन्धक मानव संसाधन सुधांशु राव, एसबीआई बोकारो थर्मल के मुख्य प्रबन्धक अमित कुमार, डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रबंधक शिर सरफान शेख, प्रबन्धक,डीवीसी बोकारो थर्मल, उप कमांडेंट सीआईएसएफ यूनिट बोकारो थर्मल अरुण प्रसाद, एसबीआई के राहुल कुमार, सुमन कुमारी, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार ओझा, बबन राम सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *