Advertisement

फ़ाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का डीएम ने की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिले में फ़ाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाये जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की 19 फरवरी को देर संध्या समीक्षा की गयी। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षा की।

डीएम द्वारा समीक्षा में पाया गया कि इस अभियान के तहत बीते 10 फरवरी से अबतक जिला में लक्षित आयु वर्ग के लगभग 35 प्रतिशत फ़ाइलेरिया की दवा आम जनता को खिलाई गई है। डीएम श्रीवास्तव ने समीक्षा के क्रम में छपरा शहरी, एकमा, मढ़ौरा एवं मशरख में 30 प्रतिशत से कम उपलब्धि पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी प्रखंडों में माइक्रो प्लान के अनुरूप अभियान का प्रतिदिन कारगर क्रियान्वयन का स्पष्ट निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रतिदिन संध्या में अनिवार्य रूप से बीएलटीएफ की बैठक का आयोजन कर संध्या ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं कहा गया कि इवनिंग ब्रीफिंग में उक्त दिन की प्रगति की समीक्षा कर कमियों को चिन्हित कर अगले दिन की कार्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। प्रतिदिन की प्रगति का विधिवत एवं ससमय रिपोर्टिंग सुनिश्चित किया जाए। सेविका, सहायिका, आशा के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित कर माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन करें।रहिवासियों को दवा लेने के लिये प्रेरित करने में जीविका दीदियों का सक्रिय सहयोग लिया जाए।

समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिला एवं प्रखंड में एक ही निर्धारित समय पर इवनिंग ब्रीफिंग सुनिश्चित किया जाए। जहां भी दवा लेने के रिफ्यूजल के मामले संज्ञान में आयें उस मामले में बीडीओ द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधिगण के सहयोग से आमजनों को दवा लेने के लिये प्रेरित करने के लिए कहा गया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी, सभी जिला स्तरीय मेडिकल ऑफिसर, विभिन्न सहयोगी एजेंसी के प्रतिनिधिगण, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि जुड़े थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *