प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित सीसीएल अनुदानित स्कुल शिशु विकास विद्यालय में बीते 17 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के पुर्व कम्प्यूटर टीचर रहे रूपेश केशरी के प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह ने कहा कि दिवंगत केशरी ने विद्यालय के विकास में अहम भूमिका का निर्वाह किया था। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि बाला शर्मा ने कहा कि दिवंगत केशरी मृदुभाषी और सबके प्रिय थे। उनके निधन से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा विद्यालय के वरीय शिक्षक नयन बनर्जी, परीक्षा प्रभारी मोहम्मद असलम सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र- छात्राओं ने पुष्पांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
![]()













Leave a Reply