Advertisement

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह पहुंचे तेनुघाट

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड बार काउंसिल के सदस्य पद चुनाव को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह बीते 17 फरवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पहुंचे।

तेनुघाट पहुंचकर सिंह अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। मालूम हो कि प्रशांत कुमार सिंह वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मेम्बर सह भारत सरकार के डिप्युटी सॉलिसीटर जेनरल भी हैं।
बताते चले कि आगामी 12 मार्च को झारखंड बार काउंसिल के सदस्य के लिए पूरे झारखंड में अधिवक्ता सदस्य अपना-अपना मतदान करेंगे। उसी को लेकर झारखंड बार काउंसिल में सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिंह तेनुघाट पहुंचकर अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु सभी से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया।

इस दौरान सिंह ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद वे अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करने को तैयार हैं। बताया कि उन्हें झारखंड के सभी अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन मिला है। इस दौरान संजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, अशोक पाठक, तपन कुमार डे, बैद्यनाथ शर्मा, सुरेश कुमार यादव, अशोक कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, लक्ष्मी कांत प्रसाद, मुकेश कुमार, चेतनानंद प्रसाद, अजीत कुमार लाल, शैलेश चन्द्र सहित कई अन्य सिंह के साथ थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *