यशोदा अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ कश्यप व्यास सेवा देंगे
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर के सीसीएल केन्द्रीय अस्पताल में आगामी 20 फरवरी को नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्सीय शिविर में यशोदा अस्पताल हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कश्यप व्यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की स्वास्थ्य जाँच कर चिकित्सीय सलाह देंगे।
सीसीएल मुख्यालय रांची के जनसंपर्क विभाग के अनुसार उक्त जांच शिविर 20 फरवरी को प्रात: 9 बजे से आयोजित किया गया है। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। कहा गया कि मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्य अपने साथ लाये।
ज्ञात हो कि समय समय पर सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सके है।
![]()













Leave a Reply