Advertisement

अखिल विश्व गायित्री परिवार टोली की शक्तिपीठ सेक्टर 9 से विदाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गायत्री परिवार बोकारो के शक्तिपीठ सेक्टर 9 में बीते 17 फरवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के टोली की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा द्वारा किया गया। जिसमें बोकरो उपजोन समन्वयक कमलकांत मण्डल को भावभीनी विदाई दी गई।

ज्ञात हो कि, कमलकांत मण्डल 15 महीने तक अपने बोकरो उपजोन में सक्रिय रूप से मिशन के कार्यो को करते रहे। अपने उद्बोधन में मुकेश मिश्रा ने कहा कि मण्डल के कार्यकाल में बोकरो ही नही, बल्कि धनबाद एवं गिरिडीह जिले में भी सराहनीय काम किया है। इनके कार्यकाल में जन्म शताब्दी रथ का भ्रमण शानदार तरीके से किया गया। उपस्थित सभी परिजनों ने नमन आँखों से उन्हें विदा किये।

इस अवसर पर नए उपजोन समन्वयक श्याम नन्दन सिंह का स्वगत मन्त्र चादर भेट देकर किया गया। गायत्री परिवार को विश्वास है कि नये उपजोन समन्वयक के कार्यकाल में भी बोकरो में मिशन दुर्त गति से विस्तार करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य ट्रस्टी विजय प्रसाद वर्णवाल, पंचम महतो, महेंद्र कुमार वर्णवाल, जिला महिला समन्वयक पूनम देवी, दयाशंकर पण्डित, धीरेंद्र महतो, प्रमोद शर्मा, अनिता सिंह, एस एस राम, सबनम देवी, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, अजीत पांडेय, रामानुज, अशोक आदि परिजनों की उपस्थिति दर्ज की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *