Advertisement

बोलेरो की चपेट में आने से सरस्वती शिशुमंदिर के शिक्षक घायल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के कसमार -पेटरवार मार्ग के ठाकुर मोहल्ला के समीप बीते 17 फरवरी की रात्रि में सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य राजीव रंजन मिश्रा को बोलेरो वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण आचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि आचार्य राजीव रंजन रात्रि में मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण वे नीचे गिर गए। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार ठोकर लगने के बाद आचार्य उठकर ड्राइवर को कहा कि देखकर नहीं चला सकते हो। तभी ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे कर फिर से आचार्य को रौंदते हुए निकल गया। तभी ग्रामीणों ने उक्त बोलेरो को पकड़ लिया और उसी गाड़ी से घायल आचार्य को एक निजी अस्पताल में लाया गया।

जहां उपचार कर पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया। आचार्य का प्राथमिक उपचार डॉ कुंदन राज और डॉ संजय कुमार द्वारा किया गया। मौके पर डॉ संजय ने बताया कि आचार्य के सर में गंभीर चोट आई है। बताया कि बाया हाथ की कलाई, दाहिना हाथ अंगूठा के समीप चोटे आई है जिसे स्टिच कर दिया गया है। माथा में चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के बावत सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया की आचार्य राजीव रंजन मिश्रा यूपी के रहने वाले है। वर्तमान समय में पेटरवार में अपने दो छोटे -छोटे बच्चों व पत्नी के साथ किराये की मकान में रहकर विधालय में योगदान दे रहे है। इनकी स्थिति को देखते हुऐ विधालय के दो शिक्षको को साथ में भेजा गया है। बताया की इस दु:ख की घड़ी में पूरा विद्यालय इनके साथ है।

बताया गया कि आचार्य राजीव रंजन को रांची रिम्स के डॉक्टर ने उपचार कर छोड़ दिया। वहीं दुर्घटना में प्रयुक्त बेलेरो क्रमांक JH01 BA 4714 को पेटरवार पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है जबकि भीड़ का मौका का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *