Advertisement

पेटरवार पुलिस ने अरजुवा पंचायत भवन चोरी का किया उद्भेदन, दो आरोपी की गिरफ्तारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह ने 17 फरवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 1- 2 फ़रवरी की रात्रि अरजुवा पंचायत भवन में हुए चोरी का उद्भेदन पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा के टीम द्वारा किया गया।

एसडीपीओ सिंह ने बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र के अरजुवा पंचायत भवन में रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर, तीन बैटरी तथा दो वैपर लाइट चोरी कर ली थी। चोरी की पूरी वारदात भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसकी सुचना अरजुवा पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी द्वारा पेटरवार थाना को दी गई थी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से कैद हो गई थी। दर्ज कांड के आधार पर पुलिस जांच शुरू की। जाँच के दौरान विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान करते हुए हजारीबाग जिला के हद में मांडू प्रखंड चरही थाना क्षेत्र के जोराका रहिवासी स्व. दशरथ महतो के पुत्र सचिन कुमार जो वर्तमान में टूरिस्ट कॉम्पलेक्स तेनुघाट में वेटर का कार्य करता है, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सचिन की निशान देही पर हजारीबाग जिला के हद में चरगी थाना क्षेत्र के बासाडीह रहिवासी कैलाश महतो के पुत्र नवीन कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया जो रामगढ़ स्थित नेहरू सेड में भाड़े के मकान में रहता है।

उपरोक्त दोनों आरोपियों के निशानदेही पर अरजुवा पंचायत भवन से चोरी के तीन बैट्री, एक इन्वटर, वैपर लाईट और घटना में उपयोग किया गया डिस्कवर वाईक जिसका नम्बर JH02AA-4233 को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक नारायण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विनय कुमार पाल, आरक्षी अजय कुमार महतो, सिराजुद्दीन अंसारी, चालक आरक्षी बीरेंद्र यादव आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *