Advertisement

नेहरू हाई स्कूल मैदान होगा स्टेडियम के रूप में विकसित-मंत्री

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित नेहरू हाई स्कूल का मैदान को जल्द हीं स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा।

गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के नेहरू हाई स्कूल फुटबॉल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर झारखंड के मध् निषेध एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संबंधित विभाग के मंत्री को अग्रेत्तर कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया है।

इस संबंध में गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने 18 फरवरी को बताया कि गोमिया के नेहरू हाई स्कूल के फुटबॉल मैदान में कई दशक पूर्व से रहिवासियों द्वारा स्टेडियम बनाने की मांग उठ रही थी। रहिवासियों की मांग पर मंत्री इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने का सराहनीय व ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि इस मैदान में कई खेल आयोजित किए जाते हैं।

वर्तमान समय में आधारभूत संरचनाओं के अभाव में प्रशिक्षु खिलाड़ियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही यहां सरकारी अथवा गैर सरकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसलिए जनहित एवं खेल हित में इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *