Advertisement

अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई में 5 टन कोयला व दो बाइक जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के झिरकी क्षेत्र में 17 फरवरी को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस और सीसीएल सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम की कार्रवाई ने क्षेत्र के कोयला चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि 17 फरवरी को अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर झिरकी बस्ती तीन नंबर माइंस के समीप औचक छापामारी की गई। कार्रवाई का नेतृत्व कथारा ओपी थाना प्रभारी, ओपी के एएसआई कृष्णा नंद पाठक और सीसीएल के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील गुप्ता कर रहे थे।

बताया जाता है कि छापेमारी की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अवैध कोयला चोर पुलिस बल को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कोयला चोर फरार होने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से एकत्रित लगभग 5 टन कोयला जब्त किया। इसके अलावा, अवैध कोयला ढुलाई में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी पुलिस के कब्जे में ली गई हैं।

ओपी पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी की लगातार शिकायतें मिल रहा था। इसको लेकर आज छापेमारी की गई। बताया गया कि अवैध कोयला तस्करी में संलिप्त 19 आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा गया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। कोयला चोरी के खिलाफ की गयी छापेमारी के खबर से अवैध कोयला चोरी करने वालों में खलबली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *