रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने चीरा चास के भर्रा में अपनी प्रत्याशी जमील अंसारी को निगम चुनाव में उतार दिया।
स्टार प्रचारक के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 17 फरवरी को बोकारो पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। मंत्री अंसारी ने जमील के पक्ष में वोट मांगते हुए जनता से अपील की।
उन्होंने कहा कि जमील अंसारी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। यहां हमारी गठबंधन सरकार है। यदि वे मेयर चुने जाते हैं, तो जनता के हित में खुलकर काम कर सकेंगे। उन्हें पूर्ण बहुमत और फुल सपोर्ट मिलेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री इरफान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा डबल इंजन की बात कर रही थी, लेकिन झारखंड में उनका एक इंजन भी नहीं चला। चाहे जितने भाजपा प्रत्याशी हों, जीत तो कांग्रेस की जमील अंसारी की ही होगी।
मीडिया द्वारा नगर निगम चुनाव के बाद जेएमएम-भाजपा गठबंधन सरकार बनने के सवाल पर मंत्री ने साफ खारिज किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री त्रिपाठी क्या भाजपा के एजेंट हैं, जो उन्हें पता है कि भाजपा क्या करेगी? कहा कि झारखंड सरकार पूर्ण बहुमत से बनी है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। ऐसा कुछ नहीं होगा। प्रत्याशी जमील अंसारी के समर्थन में सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। चुनावी माहौल तेज होने से अन्य दलों के प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं।
![]()













Leave a Reply