रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर में 17 फरवरी की संध्या साप्ताहिक भंडारा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजित भंडारा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
बताया जाता है कि इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह यहां इसी प्रकार भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालू रहिवासी भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply