प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोल वाशरी में लोहा चोरों का आतंक बे-रोक टोक जारी है। यहां लोहा चोर रात के अंधेरे में बेखौफ करते हैं कीमती लोहे की चोरी।
जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोमिया प्रखंड के हद में स्थित स्वांग कोल वाशरी के रेलवे साइडिंग में बीते 16 फरवरी की रात लोहा चोरों द्वारा वहां स्थापित कार हॉल से दो पुली, एक शॉफ्ट, बेयरिंग सहित अन्य कीमती सामग्री की चोरी कर चलते बने। परियोजना में आये दिन हो रही चोरी से प्रबंधन परेशान है।
सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि लगभग दो वर्ष से परियोजना में अपराधियों का आतंक जारी है। बीते रात चोरों ने कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है कि बीते दिनों चोरो द्वारा कई कर्मचारियों के साथ मार पीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है। आखिरकार चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? यह भी एक सवालिया निशान है।
इस सम्बंध में वाशरी प्रबंधन ने गोमिया थाना को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते हीं थाना प्रभारी रवि कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने आश्वासन दिया है। देखना है कि प्रबंधन की पहल और पुलिस प्रशासन के आश्वासन का कितना असर लोहा चोरो पर पड़ता है।
![]()













Leave a Reply