एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया के साड़म रहिवासी सकीबुल हसन (टिंकू ) मो. साहबान अंसारी और वसीम अफरीदी के नेतृत्व में क्षेत्र के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड स्तरीय लीग का आयोजन किया जायेगा। ग्रामीण खेल को बढ़ावा देने को लेकर गोमिया के साड़म में आगामी 25 मार्च से प्रखंड स्तरीय लीग मैच आयोजित होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए सकीबुल हसन उर्फ टिंकू ने 17 फरवरी को बताया कि गोमिया पूर्वी के साड़म स्थित चटनियां बागी में एसडब्लूएस क्लब द्वारा प्रखंड स्तरीय वॉलीबॉल लीग मैच टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो गई है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रखंड की कई टीमें हिस्सा लेगी। बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्व डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं वर्तमान वॉलीबॉल कोच मुन्ना अजहानी, मो. मिकाइल अंसारी एवं मो. जाफिर अंसारी की स्मृति में आयोजित की जाएगी।
टिंकू ने बताया कि मौजूदा गोमिया प्रखंड में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो डिस्ट्रिक्ट लेवल एवं नेशनल खेल सकते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को गाइडलाइन नहीं मिल पाता है और खिलाड़ियों का सपना केवल सपना ही रह जाता है। बताया कि इस लीग में बोकारो जिला चयनकर्ता डॉ जयदीप सरकार चीफ गेस्ट के तौर पर उपस्थित होंगे। कहा कि बोकारो में वॉलीबॉल जिला टीम का चयन मुख्य रूप से बोकारो जिला वॉलीबॉल संघ (बोकारो डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन) और सेल बोकारो के खेल विभाग के अनुभवी कोच व अधिकारियों द्वारा किया जाता है। प्रसिद्ध कोच डॉ जयदीप की देखरेख में सेल/जिला टीम का चयन होता है। यह चयन जिला स्तरीय ट्रायल और प्रतियोगिताओं के आधार पर किया जाता है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वॉलीबॉल के कई खिलाड़ी शामिल हुए। कहा गया कि स्पॉन्सर ऑनलाइन सर्विसेज सीएससी प्रज्ञा केंद्र शाकिबुल हसन द्वारा की जाएगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को नगद पुरस्कार और एक आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता की व्यवस्था की जिम्मेदारी मस्तगुल, मुटुक, बोबी, इसराफील अंसारी, अरशद अंसारी, आवेश अंसारी, सूफी अंसारी, कमाल राजा, मिस्टर अंसारी, मासूम अंसारी, मुदस्सिर आलम, चंदन ठाकुर सहित उनकी युवा टीम को सौंपी गई है।
![]()













Leave a Reply