बैठक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत निश्चित करने को लेकर बनी रणनीति
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 17 फरवरी को जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।
जानकारी देते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहम्मद तस्लीम अंसारी की जीत निश्चित हो इसके लिए रणनीति बनाई गई। बताया कि जिलाध्यक्ष द्वारा 36 वार्डो को चार जोन में बांटकर सभी कांग्रेसियों को जिम्मेवारी दी गई। मीडिया अध्यक्ष खान ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्यों में भीम कुमार, बिनोद कुशवाहा, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव, दिगम्बर कुमार मेहता, साजिद अली खान, अजय कुमार प्रजापति, मुकेश पासवान, मोहम्मद जाविर, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply