Advertisement

मुखिया ने लिया मैट्रिक परीक्षा केंद्र का जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड अधिविद शिक्षा परिषद (जैक) द्वारा राज्य के सभी जिलों में मैट्रिक की परीक्षा ली जा रही है, जिसमें राज्य के लाखो छात्र-छात्राएं शामिल है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में आयोजित मैट्रिक परीक्षा का 16 फरवरी को स्थानीय मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने औचक जायजा लिया।

बता दें कि 16 फरवरी को अंगवाली उच्च विद्यालय के 95 एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तेनुघाट के 28 यानि 123 छात्रों ने संस्कृत विषय की परीक्षा शांतपूर्ण वातावरण में दिया। साथ में प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक अनिल सिंह सहित पेट्रोलिंग (गश्त दल) व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *