प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगमयोग के प्रणेता सदगुरू सदाफलदेव की बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में आगामी 22 मार्च को मूर्ति स्थापना की चतुर्थ स्थापना दिवस मनाने को लेकर 16 फरवरी को बैठक की गयी। बैठक अपराह्न अंगवाली स्थित सदगुरू मंदिर परिसर में गुरु भाइयों द्वारा आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित विहंगम योग संत समाज की ओर से गत वर्ष की आय-व्यय की तर्ज पर इस बार भी रूपरेखा तैयार की गई। सर्वप्रथम पुष्प अर्पण, गुरू वंदना, स्वागत गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ की गयी। आरती व् शांति पाठ से बैठक का समापन किया गया।
मौके पर विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव, उपदेष्टा केपी सिंह, मधु खत्री, पंचानन साव, नरेश मिश्रा, गंगा साव, द्वारिका प्रसाद महतो, संजय नायक, अजीत जायसवाल, राकेश कुमार, रमेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply