Advertisement

उपकारा तेनुघाट में लगा जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा में बीते 15 फरवरी को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला ने बीएनएनसएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैदीयों के मामलों का निष्पादन किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने जेल बंदियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।

कानूनी जागरूकता शिविर की अगुवाई कर रहे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शुक्ला ने बंदियों को मुकदमे की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह थाना में या न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया जाता है, उसके बाद क्या-क्या प्रक्रिया होती है। शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के चिकित्सा प्रभारी डॉ शंभू कुमार ने बंदियों को अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता प्रशांत पाल ने कहा कि जब यहां पैनल अधिवक्ता और पीएलवी आते हैं तो आप उनसे अपनी न्यायालय में चलनेवाले मुकदमा के बारे में जानकारी ले सकते हैं। सरकार द्वारा हमेशा जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाता है कि यहां रह रहे बंदी को सभी तरह की सुविधा मिलनी चाहिए और आपके सभी तरह के सुविधा प्रदान होती है।

मंच संचालन और स्वागत भाषण कर रहे अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बंदियों को बताया कि यहां रह रहे बंदी या तो अपने किसी भाई बंधु के साथ झगड़ा कर या आवेश में आकर कोई घटना कर आते हैं। इसलिए आपको हमेशा अपने आप को संयम बनाना है और बाहर निकल कर भी सभी को अपराध से दूर रहने के लिए कहना है। धन्यवाद ज्ञापन कर रहे जेलर नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिमाह जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर के साथ-साथ मेडिकल कैंप भी लगाया जाता है। जिसमें सभी बंदी अपना इलाज करवाते हैं और स्वस्थ होते हैं। इस अवसर पर विजय कुमार, मदन प्रजापति सहित जेल कर्मी भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *