फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। किसान विरोधी बिल से क्षुब्ध जरीडीह (Jaridih) प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने 21 सितंबर को चौक बाजार जैनामोड़ में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर काला दिन मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने किया।
इस अवसर पर मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2 दिन में पार्लियामेंट में तीन बिल पास करवाए गए हैं। तीनों ही बील पुरी तरह किसान विरोधी हैं। देश की पहली सरकार है जिसने किसान संबंधी बिल लाने से पहले किसानों की राय भी जानना उचित नहीं समझा। इस बिल से देश के किसानों के द्वारा पैदावर फसल का भी निश्चित समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा।
इतना ही नहीं बाजार पर पूंजीपतियों का अधिकार हो जाएगा तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने किसानों से किए वायदे पूरा करने के वजाय किसान विरोधी अध्यादेश लाकर किसानों को तबाह करने की साजिश रच दी है। जिसके लिए जनता सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पास किए गए तीनों किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर अंसारी, पंचायत अध्यक्ष इकबाल अंसारी, पंचायत अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, बुथ अध्यक्ष छोटु महतो, विजय कुमार मंडल, सुदाम दास, फुलवा देवी, सनत मिश्रा, सनातन रजवार, राजेश सिंह, विनोद महतो आदि दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।
![]()











