Advertisement

नीटी को मिला “राजभाषा शील्ड”

मुंबई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान (नीटी) को वर्ष 2015-16 के दौरान “ख” क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए “राजभाषा शील्ड” का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया है।

मंत्रालय के तत्वावधान में दि. 22 मई, 2017 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में प्रो. डी.के. श्रीवास्तव, प्राध्यापक ने संस्थान की ओर से यह पुरस्कार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार के हाथों प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के राजभाषा अधिकारी मो. आफताब आलम उपस्थित थे।

संस्थान को इससे पूर्व दो बार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से “राजभाषा शील्ड” प्राप्त हो चुका है। जबकि राष्ट्रपति के कर कमलों से संस्थान को तीन बार “इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार” एवं एक बार “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” प्राप्त हो चुका है।

नीटी की निदेशक प्रो. करुणा जैन ने इस पुरस्कार के लिए संस्थान के सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी है और संस्थान के कामकाज में अधिक से अधिक राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने पर बल दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *