एस.पी.सक्सेना/ समस्तीपुर (बिहार)। बेरोजगारी के खिलाफ आइसा से जुड़े बड़ी संख्या में छात्रों ने 9 सितंबर की रात्री 9 बजे समस्तीपुर (Samastipur) शहर के हद में बीआरबी कालेज गेट के बाहर मोबाईल फ्लैश जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर बेरोजगारी बढ़ाने के जिम्मेवार मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, अध्यक्ष लोकेश राज, राजा यादव, आशिष देव, रौशन यादव, सोनू कुमार, रवि कुमार, राहूल यादव, संतोष कुमार, राजा, साहील, फैज अहमद, अधिवक्ता अकबर रजा, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० नौशाद आलम आदि ने संयुक्त रूप से कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में नारे लिखे कार्ड बोर्ड लेकर निजीकरण एवं बेरोजगारी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता निजीकरण मुर्दाबाद, निगमीकरण मुर्दाबाद, भारत सरकार होश में आओ नहीं तो होगा चक्का जाम, युवा को रोजगार देना होगा आदि नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के क्रम में सभी अपने-अपने मोबाईल टार्च उपर की ओर जला रहे थे। उत्साही युवा उछल-उछल कर बहुत देर तक नारे लगाते रहे। मौके पर दर्शकों की भीड़ भी देखी गई।
मौके पर आइसा नेता सुनील कुमार ने कहा कि करोड़ों प्रतियोगी छात्र का भविष्य मोदी सरकार बहाली बंद कर बर्बाद कर दी है। छात्र- युवाओं को नई नौकरियां तो नहीं मिली उल्टे निजीकरण एवं छटनीकरण के कारण पहले से रोजगार रत लोग भी बेरोजगार हो गये। ऐसी छात्र- युवा विरोधी सरकार को आगामी चुनाव से सत्ता से भगाकर छात्र-युवा दम लेंगे।
![]()











