प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह (Jaridih) प्रखंड के हद में बाराडीह पंचायत के मुखिया सुरेश महतो का 26 अगस्त को निधन हो गया। वे बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी थी। जिसके कारण उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार खाजो नदी तट बहादुरपुर पीपराडीह घाट में किया गया।
जिसमें कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जरिडीह प्रखंड के अकबर अंसारी ने कहा कि अपने पंचायत में वे बहुत ही लोकप्रिय थे। बीते एक साल से बीमार चल रहे थे। इस मौके पर तांतरी उत्तरी पंचायत के मुखिया निरंजन मिश्रा, खुटरी मुखिया लीलावती देवी, सतीश चंद्र राय, काजल ठाकुर, सुरजन मरांडी, खुशबू खातून, ममता देवी, पूजा देवी, दक्षित कुमार, अविनाश महतो, भागीरथ महतो, शकील आदि दर्जनों लोग नमन को पहुंचे।
![]()











